Please wait

झारखंड हाई कोर्ट ने धनबाद अग्निकांड का लिया स्वतः संज्ञान

हादसे में 14 लोगों की झुलसकर मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

01 Feb 2023

झारखंड हाई कोर्ट ने धनबाद अग्निकांड का लिया स्वतः संज्ञान

रांची, 1 फरवरी (हि.स.)। झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट ने धनबाद के आशीर्वाद टावर में हुए अग्निकांड पर संज्ञान लिया है। इस मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी।

उल्लेखनीय है कि धनबाद बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के जोड़ाफाटक रोड स्थित आशीर्वाद टावर के द्वितीय तल में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई थी।

हादसे में 14 लोगों की झुलसकर मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में दस महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष है।

घायलों का इलाज पाटिलिपुत्र नर्सिंग होम और एसएनएमसीएच में चल रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News